Pension को लेकर प्रकाश सिंह बादल ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 17 Mar, 2022 02:08 PM

parkash singh badal appealed to the punjab government did this tweet

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पांच बार  मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा फ़ैसला लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पांच बार  मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा फ़ैसला लिया है।  बादल ने ऐलान किया है कि वह पूर्व विधायक बतौर अपनी पैंशन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा है कि वह पंजाब सरकार और माननीय स्पीकर साहिब को विनती करते हैं कि पूर्व विधायक बतौर जो पैंशन उनके पास आ रही है, कृपा करके उसे पंजाब के लोगों के हित के लिए इस्तेमाल करें। 

प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि यह पैंशन किसी भी हालत में मुझे नहीं भेजी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी लिखित रूप में विनती अलग तौर पर भेजी जा रही है। बता दें कि लंबी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुडिया ने प्रकाश सिंह बादल को हराकर इतिहास रच दिया। आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुडिया के पिता स्वर्गीय जगदेव सिंह खुडिया सांसद (अकाली दल) रहे हैं लेकिन खुडिया ने 1989 में  कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!