Edited By Urmila,Updated: 30 Apr, 2023 02:51 PM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां अपना दुख व्यक्त करने गांव बादल पहुंच रही हैं।
श्री मुक्तसर साहिब/लंबी (कुलदीप सिंह ऋणी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां अपना दुख व्यक्त करने गांव बादल पहुंच रही हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज बादल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार के साथ अपना दुख जताया।
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में किया गया। सरदार बादल के निधन के बाद देश के बड़े नेता उनके परिवार से दुख बांटने गांव बादल पहुंच रहे हैं।
नवजोत सिद्धू ने शेयर की यादें
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पिता का दुनिया से जाना बहुत बड़ा दुख है और उन्होंने यह दर्द सह चुके हैं। सरदार प्रकाश सिंह बादल को जनता ने पांच बार मुख्यमंत्री बनाया, इसका सम्मान होना चाहिए। उनके साथ उन्होंने 150 से 200 रैलियां की हैं, जो उन्हें हमेशा याद रहेंगी। सरदार बादल से उनके जो भी मतभेद थे, वे उनके साथ दफन हो गए हैं। सरदार बादल ने जहां पुरानी यादें सांझा करते हुए नवजोत सिद्धू ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनकी खासियत यह थी कि वह अपनी योजना किसी को नहीं बताते थे।
सरदार बादल कहते थे कि कोई बड़ी योजना हो तो उसे अपनी पत्नी को भी मत बताना, बादल सबकी सुनते थे पर बोलते नहीं थे। सिद्धू ने एक और याद सांझा करते हुए कहा कि एक बार जब बादल मुख्यमंत्री थे तो वह उन्हें अपने बचपन के दोस्त से मिला और उसे बहुत बुरा-भला कहा। इस मौके बादल के साथ मौजूदा इंस्पेक्टर उसे पकड़ने लगा तो सरदार बादल ने उसे रोक दिया और कहा कि यह मेरा दोस्त है, इसे बोलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि परमात्मा इस परिवार को दुख सहने की शक्ति दें और सरदार बादल की आत्मा को शांति बख्शे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here