10 केसों में Wanted Gangster को हथियारों सहित पंजाब पुलिस ने दबोचा

Edited By Kamini,Updated: 13 Aug, 2022 06:49 PM

wanted gangster was caught by punjab police with weapons in 10 cases

लुधियाना  पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

लुधियाना : लुधियाना  पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर सागर न्यूटन को काबू कर लिया है। इस दौरान पुलिस को उससे बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। जानकारी मिली है कि गैंगस्टर सागर जीरकपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर छिप कर बैठा था। पुलिस को यह सूचना मिली थी का इस गैंगस्टर सागर को किसी ने जीरकपुर में देखा है जिसके बाद लुधियाना सी.आई.ए.-2 पार्टी 2 दिन तक जीरकपुर में जाल बिछा कर बैठी रही। 

गैंगस्टर सागर जैसे ही अपने रिश्तेदार के घर में पहुंचे पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान उसने पुलिस को देखकर फरार होने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया और देर शाम उसे लुधियाना लाया गया।  आरोपी पर 10 मामले दर्ज हैं  लूटपाटर, हत्याएं, इरादा-ए-कत्ल, नशा तस्करी आदि। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से 6 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। 

बता दें गैंगस्टर सागर ने पिस्तौल की नौक पर लुधियाना के जगजोत सिंह फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी थी। वह वारदातों को अंजाम देकर पड़ोसी राज्य में चला जाता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसके ऊपर केस किन-किन राज्यों में दर्ज है। यह भी बता दें गैंगस्टर सागर का लुधियाना के गैंगस्टर विशाल गिल से अच्छी दोस्ती रही है। दोनों ने मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। अब दोनों की दुश्मनी है। पुलिस गैंगस्टर विशाल गिल को भी पकड़ने की कोशिश कर  रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!