Ludhiana में 15–20 हथियारबंद लोगों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2026 11:26 AM

armed men attacked a barber shop

महागर में हथियारबंद 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

लुधियाना (स्याल) : महागर में हथियारबंद 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हथियार बंद 15 से 20 अज्ञात लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 क्षेत्र में पडते चौड़ी सड़क स्थित नाई की दुकान मे तोड़फोड़ कर हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए।

PunjabKesari

घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक माजिद ने बताया कि गत रात्रि 8.50 के लगभग 15-20 अज्ञात लोगों आए, जिनके हाथों में सुए, बेसबॉल व तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशे व अंदर वाश बेसिन को तोड़ दिया। जब उनका भाई जावेद तोड़फोड़ का कारण पूछने लगा तो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसके उसके भाई जावेद के सिर पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उसके बाद हथियारबंद अज्ञात लोगों ने मजीद की जेब से 23000, जावेद की जेब से 27000 व गल्ले 9000 से निकाल कर फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की शिकायत दे दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!