Ludhiana: इलाके में खंभा गिरने से सड़क पर लटकी बिजली का तारें, लोगों में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2026 11:04 AM

electricity wires hanging on the road

लुधियाना में बिजली का खंभा गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लुधियाना  (अशोक): लुधियाना में बिजली का खंभा गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास सर्विस लेन पर देर रात एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारकर बिजली का खंभा गिरा दिया। बिजली का खंभा गिरने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

PunjabKesari

मौजूद लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि खंभा गिरने से जहां एक और रोड बंद हो गया दूसरी ओर बिजली के खंभे की तारें नीचे जमीन पर लटक रही है जिसकी वजह से किसी भी समय करेंट लगने की घटना हो सकती है। बिजली विभाग के लोग अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने ने विभाग से इस परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। इस बारे में जब संबंधित विभाग के अधिकारी को सम्पर्क करना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!