Ludhiana में भयानक हादसा, खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजली सप्लाई ठप

Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2026 04:35 PM

ludhiana road accident

लुधियाना में एक तेज रफ्तार कार के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना (खुराना) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार कार के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती जोधेवाल चौक के नजदीक पड़ती काकोवाल रोड पर एक भयानक एक्सीडेंट के दौरान कार के एयरबैग खुलने के कारण 4 लोगों की जान बच गई, जबकि खतरनाक एक्सीडेंट के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार 4 व्यक्ति अपने किसी रिश्तेदार को रविवार देर रात 12:15 बजे के करीब राहों रोड से किसी गांव में छोड़ने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इलाका निवासियों के मुताबिक, देर रात हुए एक जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा और लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि रात के समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से टकरा गई, जिसके कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि एक्सीडेंट के दौरान कार के सभी एयरबैग खुल गए, नहीं तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!