Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2026 09:41 PM

जालंधर के मकसूदां–नंदनपुर रोड पर एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई। बदमाश गन प्वाइंट पर 600 यूरो लूटकर फरार हो गए, हालांकि दुकानदार पूर्व फौजी ने साहस दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली और उसे सड़क तक खदेड़ दिया।
जालंधर : जालंधर के मकसूदां–नंदनपुर रोड पर एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई। बदमाश गन प्वाइंट पर 600 यूरो लूटकर फरार हो गए, हालांकि दुकानदार पूर्व फौजी ने साहस दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली और उसे सड़क तक खदेड़ दिया।
जानकारी देते हुए पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने बताया कि वह नंदनपुर रोड पर कमल टूर एंड ट्रैवल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:54 बजे एक युवक उनकी दुकान में आया और आदर से “पैरी पैणा” कहकर बातचीत शुरू की। युवक ने बताया कि उसका यूरोप का वीजा लग गया है और उसे 600 यूरो की जरूरत है। जैसे ही तजिंदर सिंह ने 600 यूरो गिनकर टेबल पर रखे, युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और पैसे उठाने की कोशिश की।
तजिंदर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी को तीन-चार बार दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर भागा। बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा उसका साथी इंतजार कर रहा था। आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।