Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2026 02:39 PM

अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए किसानों ने पंजाब के
लुधियाना: आज भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला गया और सभी गाड़ियां बिना टैक्स दिए टोल प्लाजा से गुजरती रहीं।
प्रदर्शन के दौरान करमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, बूटा सिंह, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अजमेर सिंह, जतिंदर सिंह जोती आदि ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले चार वर्षों से लोगों को गुमराह करती आ रही है। उन्होंने बताया कि बीते चार सालों में पंजाब सरकार ने बेअदबी के मामलों को लेकर कोई भी सख्त कानून नहीं बनाया, जिसके कारण आज पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज किसान यूनियन की ओर से पंजाब सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि अगर जल्द से जल्द बेअदबी के मामलों में सख्त कानून नहीं बनाया गया, तो किसान यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज करेगी।