Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Feb, 2026 11:52 PM

गुरदासपुर शूटआउट मामले में पंजाब पुलिस द्वारा किए गए कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर रोष की लहर तेज होती जा रही है। इस घटना के बाद अब रणजीत सिंह के परिवार ने खुलकर विरोध जताने का फैसला किया है। परिवार का आरोप है कि रणजीत सिंह का एनकाउंटर पूरी तरह से...
गुरदासपुर: गुरदासपुर शूटआउट मामले में पंजाब पुलिस द्वारा किए गए कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर रोष की लहर तेज होती जा रही है। इस घटना के बाद अब रणजीत सिंह के परिवार ने खुलकर विरोध जताने का फैसला किया है। परिवार का आरोप है कि रणजीत सिंह का एनकाउंटर पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी के तहत किया गया। इसी के विरोध में परिवार ने 1 मार्च को गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास (टैंक चौक) पर बड़े स्तर पर इकट्ठ का ऐलान किया है।
परिवार के सदस्यों ने कहा है कि यह लड़ाई केवल उनके बेटे के लिए नहीं, बल्कि सच और न्याय के लिए है। उनका कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो भविष्य में भी निर्दोष युवाओं के साथ अन्याय होता रहेगा। इस इकट्ठ में विभिन्न इंसाफ़ पसंद संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सबकी नजरें 1 मार्च को होने वाले इस इकट्ठ पर टिकी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।