Gurdaspur में बड़ा हादसा, 2 ट्रालों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2026 11:39 AM

gurdaspur road accident

जिले में भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है।

गुरदासपुर (हरमन/ हरजिंदर गोराया) : जिले में भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर–मुकेरियां रोड पर गांव चावा के नजदीक आर्मी स्टेशन के गेट नंबर 3 के सामने देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब रात 12:30 बजे 2 ट्रॉलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रॉला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रॉले का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिट्टी से भरा ट्रॉला गुरदासपुर से मुकेरियां की ओर जा रहा था, जबकि सीमेंट से लदा दूसरा ट्रॉला मुकेरियां से पठानकोट की दिशा में जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन गांव चावा के पास पहुंचे, उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सीमेंट से लदे ट्रॉले का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कई हिस्से टूटकर अलग हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य चालकों ने आरोप लगाया कि गुरदासपुर की ओर से आ रहा मिट्टी से भरा ट्रॉला तेज रफ्तार और ओवरलोड था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुराना शाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!