गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर आ रहे पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2026 10:52 AM

tragic accident with husband and wife

बटाला के कस्बा नौशेरा मझा सिंह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : बटाला के कस्बा नौशेरा मझा सिंह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे पर गांव सतकोहा मोड़ के पास बस और एक्टिवा की भयानक टक्कर से हुआ। 

मिली जानकारी के मुताबिक, निशान सिंह पुत्र चंचल सिंह और उनकी पत्नी दलजीत कौर निवासी पत्ती हवेलियां अपनी एक्टिव पर सवार होकर गुरुद्वारा श्री निक्के घुम्मन से माथा टेककर अपने गांव लौट रहे थे, जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक प्राइवेट कंपनी की बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!