Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Feb, 2026 09:27 PM

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खमाणों की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान...
पंजाब डैस्क: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खमाणों की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी को पंजाब सिविल सेवा नियमावली के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, रूपनगर निर्धारित किया गया है। यह आदेश 12 फरवरी 2026 से तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि निलंबन के कारणों को लेकर विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी सांझा नहीं की गई है।