Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Feb, 2026 07:37 PM

पंजाब में दिल्ली की दखलंदाजी को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीति फिर से उभरकर सामने आई है। इस बार मामला तब गरमा गया, जब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ दिल्ली के दो मंत्री जैस्मिन शाह और गोपाल मोहन को एक...
पंजाब डैस्क — पंजाब में दिल्ली की दखलंदाजी को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीति फिर से उभरकर सामने आई है। इस बार मामला तब गरमा गया, जब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ दिल्ली के दो मंत्री जैस्मिन शाह और गोपाल मोहन को एक बैठक में बैठे देखा गया। इस फोटो के सामने आने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार पर तीखा हमला किया है। खैहरा ने ट्वीट कर कहा कि ''@BhagwantMann यह स्पष्ट करें कि ये दो दिल्ली के एजेंट—काली जैकेट में गोपाल मोहन और नीली शर्ट में जैस्मिन शाह—मंत्री संजीव अरोड़ा की आधिकारिक बैठक में क्या कर रहे हैं?
इसका मतलब है कि सभी नीतिगत फैसले ऐसे दिल्ली के एजेंट ले रहे हैं और मंत्री केवल डमी बने हुए हैं।''
खैहरा का कहना है कि पंजाब सरकार में हमेशा से ही दिल्ली के अधिकारियों और नेताओं की दखलंदाजी रही है और यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक होने पर यह मुद्दा और भी संवेदनशील हो जाता है क्योंकि इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि पंजाब के फैसले दिल्ली की ओर से तय किए जा रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि पंजाब के मंत्री केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि वास्तविक निर्णय दिल्ली के नेताओं और अधिकारियों द्वारा लिए जा रहे हैं।