जालंधर के लतीफपुरा में नगर निगम का Action, कब्जा हटाने पहुंची भारी पुलिस और JCB

Edited By Vatika,Updated: 10 Feb, 2026 09:56 AM

jalandhar jcb action

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे हटाने के लिए पहुंच गई है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।


क्या है मामला
गौरतलब है कि हाईकोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि 9 फरवरी से पहले लतीफ़पुरा से अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। लतीफपुरा में माहौल 3 साल बाद फिर तनावपूर्ण हो गया है। 29 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने डी.सी. जालंधर को एक माह के भीतर लतीफपुरा की सड़कों से सभी अवैध क़ब्ज़े हटाकर यातायात बहाल करने के आदेश दिए थे।

 हालांकि कई महीने बीत जाने के बावजूद आदेशों पर अमल नहीं हुआ। इसके बाद याचिकाकर्त्ता सोहन सिंह और रबिंदर सिंह की ओर से उनके वकील एडवोकेट रणजीत सिंह बजाज और सिदकजीत सिंह बजाज ने पहले कानूनी नोटिस भेजा और फिर अवमानना याचिका दायर की। आज स्थिति यह है कि लतीफ़पुरा की 120 फुट चौड़ी मुख्य सड़क कब्जों के कारण पूरी तरह बंद पड़ी है। वर्ष 2022 में हुए तोड़फोड़ अभियान के बाद न तो मलबा हटाया गया और न ही सड़क का निर्माण किया गया। बाद में विस्थापित लोगों ने अस्थायी झोंपड़ियाँ बनाकर दोबारा रास्ता घेर लिया, जिससे स्कूली बसों, एंबुलेंसों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!