Jalandhar पहुंचे मजीठिया का CM मान पर तंज, बोले- "कोई मजीठिया नू हत्थ नी ला सकदा"

Edited By Vatika,Updated: 09 Feb, 2026 04:32 PM

bikram majithia visit jalandhar

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज जालंधर के पीएपी

जालंधर (वेब डेस्क): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज जालंधर के पीएपी चौक पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही मजीठिया पीएपी चौक पहुंचे, पूरा इलाका “अकाली दल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

PunjabKesari

इससे पहले फगवाड़ा में मजीठिया ने कहा कि असली सरकार गुरु महाराज के आशीर्वाद से चलती है। झूठी सरकारों की उन्हें न तो पहले जरूरत थी और न ही भविष्य में कभी होगी। उन्होंने कहा कि वे झुकने वाले नहीं हैं। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मजीठिया को “दबोचा”, लेकिन मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान को साफ बता देना चाहता हूं कि कोई भी मजीठिया को हाथ नहीं लगा सकता। हाथ तो अब हम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जब वे जेल में थे तो बाहर बैठे लोग चीखें मार रहे थे, न कि वे खुद। जालंधर में मजीठिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। शिरोमणि अकाली दल इस दौरे को मजीठिया की राजनीतिक वापसी के रूप में देख रहा है।

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को वर्ष 2025 में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेजा गया था। इस मामले में उनके करीबी सहयोगी हरप्रीत गुलाटी को भी गिरफ्तार किया गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को नियमित जमानत दे दी थी, जिसके बाद 3 फरवरी को उन्हें नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं उनके सहयोगी हरप्रीत गुलाटी को भी मोहाली की एक अदालत से जमानत मिल चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!