Jalandhar में स्नेचिंग की वारदात, दिनदहाड़े युवतियों को बनाया निशाना... इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 18 Feb, 2026 11:21 AM

snatching incident in jalandhar

शहर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

जालंधर: शहर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आबादपुरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां शिंगारा सिंह अस्पताल के नजदीक 2 युवतियों को दिनदहाड़े स्नेचरों ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां थाना 6 अधीन इलाके से ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आबादपुरा रोड की एक गली के पास पहुंचीं, पीछे से स्कूटी पर आए 2 अज्ञात युवक अचानक उनके करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार से नकोदर रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित युवतियों ने बताया कि छीने गए पर्स में महंगा iPhone, जरूरी दस्तावेज और नकदी मौजूद थी। घटना के बाद दोनों काफी घबराई हुई थीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थानों के चक्कर लगाने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए पहले थाना-5 गई, जहां से उन्हें दूसरे थाना-6 जाने को कहा गया। इसके बाद जब वह थाना 6 में पहुंची तो उन्हें अधिकारियों ने सुबह आने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। युवतियों का कहना है कि वे पहले ही स्नैचिंग की घटना से परेशान थीं, ऊपर से कार्रवाई में देरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सुनवाई करने के बजाय उनके चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

इलाके में बढ़ती वारदातों से रोष

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क और आसपास की लिंक रोड्स पर पिछले कुछ दिनों में कई झपटमारी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। ये कैमरे सिर्फ चालान  काटने के काम आ रहे है। लोगों की सुरक्षा न हीं हो रही है। इलाके में लूटेरों के हौंसले बहुत बुलंद हैं, जिन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!