Jalandhar: शहर की मशहूर Bakery Shop में वारदात, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 07:27 PM

jalandhar incident in the city s famous bakery shop

वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकर की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां 2 चोर दुकान से चॉकलेट, घी के डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए। मंगल दास ने बताया कि उनकी दुकान से सामान कम हो रहा था और उन्हें चोरी को लेकर शक हो रहा...

जालंधर: वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकर की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां 2 चोर दुकान से चॉकलेट, घी के डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए। मंगल दास ने बताया कि उनकी दुकान से सामान कम हो रहा था और उन्हें चोरी को लेकर शक हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 चोर दुकान से सामान चुरा रहे थे।

घटना को लेकर दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने बताया कि टाली वाले चौक के पास उनकी दुकान है। घटना के दौरान वह काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे और दुकान पर उनका बेटा बैठा हुआ था। जिसके बाद वह दुकान पर आए और दुकान पर सामान कम देखा और सीसीटीवी कैमरे चैक किए। सीसीटीवी कैमरे में देखा कि 2 चोर दुकान पर आए और 2 घी के डिब्बे और चॉकलेट लेकर फरार हो गए।

इस दौरान अन्य बैकरी मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह चोर उनकी दुकानों को भी निशाना बना चुके है। वहीं थाना भार्गव कैंप की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिलाया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!