Jalandhar : Hotel Sekhon Grand के सामने बड़ी वारदात, युवकों ने नंबरदार पर किया जानलेवा हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Feb, 2026 05:26 PM

jalandhar chaos outside a famous hotel

जालंधर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के मशहूर होटल शेखों ग्रैंड के बाहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में घायल व्यक्ति की पहचान नंबरदार सुरिंदर...

जालंधर (जसप्रीत) : जालंधर में मशहूर होटल के बाहर हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर के मशहूर होटल शेखों ग्रैंड के बाहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।  हमले में घायल व्यक्ति की पहचान नंबरदार सुरिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बाइक सवारों द्वारा नंबरदार पर हमला किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नंबरदार ने कहा कि उनका विदेश से फोन आया था और वह बात कर रहे थे। इस दौरान रांग साइड से आए बाइक सवारों द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान एक बाइक सवार 2 नौजवान दूसरी सड़क से आए थे। युवको ने उन पर आरोप लगाए कि वह लड़कियों से छेड़छाड़ करता है, जिसके बाद उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि घटना स्थल पर ना तो कोई लड़की थी और ना ही उन्होंने किसी लड़की से छेड़छाड़ की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं घायल नंबरदार को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!