Breaking : श्री गुरु रविदास जयंती पर जालंधर पहुँचे PM मोदी के बड़े ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Feb, 2026 05:30 PM

pm modi makes major announcements upon arriving in jalandhar

रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर पहुँचे और सबसे पहले उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होकर श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा...

जालंधर : रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर पहुँचे और सबसे पहले उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होकर श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें डेरा सच्चखंड बल्लां में आऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

डेरा सच्चखंड बल्लां पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहाँ उन्होंने श्रद्धा भाव से संत श्री गुरु रविदास जी को नमन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने पंजाबी भाषा में की और पंजाब की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पुण्य पर्व पर आप सभी के बीच आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उनका संबंध गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है और इसी भावना के तहत अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमें बनाने वाला एक ही कुम्हार है” और वह हैं श्री गुरु रविदास जी, जिनका संदेश समाज को जोड़ने वाला है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आदमपुर एयरपोर्ट को अब श्री गुरु रविदास जी के नाम से जाना जाएगा, जिससे संत गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान और अधिक सशक्त होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरपोर्ट पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार के बजट में पंजाब के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के बजट का अधिक फोकस पंजाब के जालंधर, होशियारपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के समग्र विकास पर है, जिससे यहां के उद्योग, व्यापार और युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब की असली पहचान यहां के मेहनती किसानों से है। देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब के किसानों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि बजट के माध्यम से पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। अब पंजाब में तैयार होने वाले कपड़े देश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यूरोप के बड़े–बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे। इससे राज्य के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के स्पोर्ट्स उद्योग की भी विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि जालंधर विश्व स्तर पर स्पोर्ट्स के सामान के लिए प्रसिद्ध है और यहां बने खेल उपकरण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। आज के बजट से जालंधर के स्पोर्ट्स सेक्टर को बड़ी मदद मिलेगी, जिससे इस उद्योग को और मजबूती मिलेगी और वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान और बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!