Jalandhar के Hotel Mariton में हुई घटना को लेकर पुलिस का Action, खूब वायरल हुई थी Video

Edited By Vatika,Updated: 14 Feb, 2026 10:43 AM

jalandhar hotel mariton

जालंधर–फगवाड़ा रोड स्थित होटल मेरिटन के पार्टनरों के बीच हुए विवाद के मामले

जालंधर: जालंधर–फगवाड़ा रोड स्थित होटल मेरिटन के पार्टनरों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस प्रकरण में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ और शिवी दुआ के खिलाफ IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

बका दें कि  होटल मेरिटन के पार्टनरों के बीच हुए विवाद की शहर के अन्य होटल-पैलेस मालिकों में भी काफी चर्चा हो रही है। होटल मैरिटोन के एम.डी. डा. परमजीत सिंह मरवाहा (जिन्हें वायरल हुई वीडियो में घसीटते हुए लेकर जाने और उनकी उतारी गई दस्तार का दृश्य साफ दिखाई दे रही है) ने उक्त विवाद संबंधी मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि होटल मेरिटन के वह एम.डी. हैं और उनके अलावा 5 पार्टनर और हैं, जिनमें इंद्रजीत सिंह, गौतम कुकरेजा, तरणजीत कौर, इंद्रपाल सिंह और यशपाल दुआ इत्यादि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यश दुआ होटल में सिर्फ 5 फीसदी का पार्टनर है जो कि अक्सर ही होटल के अन्य पार्टनरों से विवाद करता रहता है और होटल में अपनी मनमर्जी इतनी करता है, जैसे वह 100 फीसदी का मालिक हो। मरवाहा ने कहा कि उनकी होटल में 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उनके समेत होटल के 80 फीसदी तक के मालिक एक तरफ हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात होटल में चल रहे एक समारोह को चैक करने के बाद जब वह लिफ्ट से बाहर आ रहे थे तो इस दौरान यश दुआ और उसके भाई गुलशन दुआ ने उनके साथ विवाद करते हुए उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दीं। दोनों ने उन पर व उनके बेटे पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया और उन्हें घसीटने लगे व उनकी दस्तार भी उतार दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव कर सिविल अस्पताल में पहुंच कर एम.एल.आर. कटवाई और पुलिस को सूचित किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!