Edited By Kalash,Updated: 09 Feb, 2026 10:23 AM

शहर के ज्यादातार चौकों में पिछले करीब 2 माह से ट्रैफिक लाइटें और सी.सी.टी.वी. कैमरे बंद पड़े हुए हैं
जालंधर (महेश): शहर के ज्यादातार चौकों में पिछले करीब 2 माह से ट्रैफिक लाइटें और सी.सी.टी.वी. कैमरे बंद पड़े हुए हैं, जिसे सही करने के लिए नगर निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन लाइटों के बंद रहने के कारण जहां हमेशा हादसे होने के डर बना रहता है, वहीं लंबे समय तक लगा रहता जाम भी लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है, जिसकी मिसाल वैसे तो हर रोज ही किसी ने किसी चौंक में देखने को मिल जाती है लेकिन रविवार को जब रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर ढिलवां चौक की ट्रैफिक लाइटें पूरी तरह से बंद पड़ी हुई थी तो इस दौरान मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बूलैंस गाडिय़ों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
आम लोगों को भी ढिलवां चौंक से रामा मंडी चौंक तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटा लग गया जबकि यह रास्ता स्कूटर-कार पर ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट का है। जाम में फंसे हुए लोगों का बुरा हाल हुआ पड़ा था। उनका कहना था कि कई सालों से टूटी पड़ी मेन सडक़ तथा बंद पड़ी हुई ट्रैफिक लाइटें हर रोज के जाम का कारण बन रही हैं। इसके अलावा जब जाम के समय कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं होता तो स्थिति और भी बिगड़ जाती है। लोगों को जाम से निकलने के लिए रांग साइड का सहारा लेना पड़ता है जो कि किसी खतरे से खाली नहीं होता। लोगों ने कहा कि नगर निगम द्वारा हर रोज अपनी कारगुजारी के किए जा रहे दावे सिर्फ कागजों में ही हैं, जमीनी हकीकत में जिस तरह लोग परेशान हो रहे हैं, यह तो सिर्फ वही बता सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here