Edited By Kalash,Updated: 02 Feb, 2026 05:16 PM

जालंधर में सोढल फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई
जालंधर (कशिश): जालंधर में सोढल फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रेन के सामने आकर शिव भल्ला नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अचानक ट्रेन के आगे आ गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतक के पास से एक प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here