Punjab : खुद की सरकार में ही AAP MLA को मिली जान से मारने की धमकी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 08:01 PM

leaders are not safe even in their own government

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक Kulwant Singh Sidhu को जान से मारने की धमकी मिली है।

लुधियाना : पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक Kulwant Singh Sidhu को जान से मारने की धमकी मिली है। या यूं कहें कि खुद की सरकार में आप विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। 

सूत्रों के अनुसार विधायक को मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे क्या कारण हैं।
 
बता दें कि इससे पहले लुधियाना से ही AAP के एक अन्य विधायक Ashok Parashar Pappi ने पहले संभावित खतरे को देखते हुए अपने लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी का इंतजाम किया है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। कुल मिलाकर पंजाब में लॉ एंड आर्डर का इस तरह से जनाजा निकल चुका है कि अब खुद की सरकार में खुद के विधायक व नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!