Jalandhar के पॉश इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 16 Feb, 2026 01:41 PM

elderly woman robbed in jalandhar

शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने की वारदात सामने आई है।

जालंधर: शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसारल पॉश इलाके जेपी नगर में अग्रवाल होटल के पास एक बुजुर्ग महिला से लूट हो गई। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:15 बजे एक आरोपी घर के अंदर घुसा, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। घर में अकेली रह रही 87 वर्षीय जनक देवी बंधक बनाकर चाकू दिखाकर धमकाया गया और उनसे गहने उतारने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी महिला की 2 सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य गहने ले जाने में असफल रहा।

घटना की सूचना पुलिस को करीब 10:30 बजे दी गई। थाना प्रभारी जय इंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को महिला ने बताया कि बच्चे विदेश में रहते हैं और उनकी देखभाल के लिए घर में 7 केयरटेकर नियुक्त हैं।  घर की छत पर किरायेदार भी रहते हैं। घटना के समय घर पर कोई केयरटेकर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। 

मौके से एक लोई और चाकू बरामद किया गया है, जिसे आरोपी जल्दबाजी में छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी जय इंदर सिंह ने कहा कि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और केयरटेकरों व किरायेदारों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि, किरायेदारों में एक घर पर था और दूसरा दफ्तर गया हुआ था, जिसे थाने में बुलाया गया है।  थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय और रोष है। निवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!