Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 09:27 AM

एस.एस. पी. जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क द्वारा नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए शुरू की गई मुहिम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली।
आदमपुर (रणदीप): एस.एस. पी. जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क द्वारा नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए शुरू की गई मुहिम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एस.पी. जालंधर देहाती मुकेश कुमार और डी.एस.पी. सब डिविजन आदमपुर राजीव कुमार की अगुवाई में इंस्पैक्टर रविंदर पाल सिंह, थाना प्रभारी आदमपुर की टीम ने 2 व्यक्तियों को डेढ़ किलो हैरोइन और एक कार सहित गिरफ्तार किया।
इस संबंध में एस.पी. मुकेश कुमार और डी.एस.पी. राजीव कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. परमजीत सिंह गश्त के दौरान पुलिस के साथ ब्यास पिंड से करीब 300 मीटर पीछे पहुंचे तो गगनदीप सिंह उर्फ कर्णदीप पुत्र गुरजंट सिंह और गुरनिशान सिंह उर्फ निशान पुत्र बलदेव सिंह दोनों निवासी गांव माडी मेघा तहसील पट्टी, थाना खालरा, जिला तरनतारन एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (नंबर डी.एल. 9 सी -डब्ल्यू 7335) में जा रहे थे। इस दौरान पुलिस टीन में कार को रोक लिया और पूछताछ की। इस दौरान तलाशी लेने पर आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ कर्णदीप के बैग से डेढ़ किलो हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 21 सी 61, 85 के तहत केस दर्ज किया और उन्हें कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी आदमपुर इंस्पैक्टर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ कर्णदीप के खिलाफ थाना सदर पट्टी तरनतारन, थाना खेमकरण तरनतारन, पुलिस स्टेशन खालड़ा तरनतारन में कई केस दर्ज हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here