Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2026 05:45 PM

जाम के कारण एंबुलेंस फंसी रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीड़ित सोनू ने ...
जालंधर(सोनू): जिंदा पिंड के पास कुछ दिन पहले एक युवक पर गन प्वाइंट लूट की घटना हुई थी। घटना के दौरान लुटेरों ने एक्टिवा पर सवार होकर युवक पर हमला किया और उसके फोन छीन लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो भी बनाई थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पुलिस के आश्वासन के बाद पहले धरना समाप्त हुआ था, लेकिन आज परिजनों ने फिर जालंधर-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया। जाम के कारण एंबुलेंस फंसी रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीड़ित सोनू ने बताया कि उसके 14 वर्षीय बेटे करण उर्फ लड्डू का 4 दिन से कोई पता नहीं है। घटना के समय वह साइकिल चला रहा था और सड़क किनारे घटना देख रहा था। सोनू ने कहा कि पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे परिवार परेशान है।
हाईवे जाम के दौरान महिलाएं आरोपियों पर संदेह जताती रही कि वही उनके बेटे को किडनैप कर गए। सूचना मिलते ही डीसीपी मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। परिवार ने पुलिस से कहा कि उनका बेटा 8 घंटे के भीतर बरामद होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर से हाईवे जाम करेंगे। साथ ही, पीड़ित परिवार ने स्थायी नाका लगाने की मांग भी की है।