AAP के प्रोग्राम के कारण जालंधर की मेन सड़क  Block, फंस गई एंबुलेंस

Edited By Kalash,Updated: 18 Feb, 2026 03:52 PM

jalandhar main road block ambulance stuck

आज जालंधर के श्री राम चौक में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा एक प्रोग्राम किया जा रहा है।

पंजाब ​​डेस्क : आज जालंधर के श्री राम चौक में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा एक प्रोग्राम किया जा रहा है। इस कारण सुबह से ही भगवान वाल्मीकि चौक से श्री राम चौक (कंपनी बाग) की ओर आने वाली सड़क पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके आवाजाही बिलकुल बंद कर दी गई है। इस कारण जहां आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क जालंधर के सिविल अस्पताल को जाती है और दूसरी तरफ दवाईयों की मशहूर दिलकुशा मार्केट है।

सड़क बंद होने की वजह से जहां आम लोगों को यहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है, वहीं मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल रहा है और उन्हें दूसरी तरफ से आने के लिए कहा जा रहा है। जब 'पंजाब केसरी' की टीम ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया तो पाया कि एंबुलेंस को भी पुलिस बैरिकेड पर रोका गया था, जिसे दूसरे रास्ते से आने के लिए कहा जा रहा था और एंबुलेंस को मजबूरन दूसरी तरफ से जाना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!