AAP की रैली को VIP ट्रीटमेंट, Jalandhar की Main सड़क की Block, लोग परेशान

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2026 02:35 PM

jalandhar s main road blocked

जालंधर में आज आम आदमी पार्टी की सड़क के बीच बैठक आयोजित की जा रही है

पंजाब डेस्क: जालंधर में आज आम आदमी पार्टी की सड़क के बीच बैठक आयोजित की जा रही है। पार्टी की रैली के कारण शहर की मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
PunjabKesari

कंपनी बाग चौक के पास हो रही इस रैली को लेकर मौके पर पहुंचे ‘पंजाब केसरी’ के पत्रकार ने वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रैली में VIP ट्रीटमेंट के खास इंतजाम नजर आए। बताया जा रहा है कि यहां आम आदमी पार्टी की बैठक हो रही है, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर राजनीतिक दलों की बैठकें सर्किट हाउस में होती रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने जालंधर के कंपनी बाग चौक की मुख्य सड़क पर ही बैठक आयोजित की है।
PunjabKesari
 

गौरतलब है कि एक ओर आम आदमी पार्टी खुद को धरनों से निकली पार्टी बताती रही है और धरनों को दबाने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर यहां सड़क के बीच बड़ी बैठक कर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी बाग चौक के पास ही नगर निगम का कार्यालय स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोज अपने काम करवाने आते हैं। सड़क के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के कारण लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!