Edited By Kamini,Updated: 18 Feb, 2026 09:10 AM

जालंधरवासियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।
जालंधर: जालंधरवासियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अगर आप भी शहर के मेन चौक की तरफ आ रहे हैं तो रास्ता बदल लें क्योंकि श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस दौरान लोगों को सुबह से ही भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में आज पंजाब सरकार का कोई समारोह है, जिस करण लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मेन चौक की तरफ रास्ते बंद किए हुए हैं। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है, जिससे मेन चौक तरफ टू व्हीलर, थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर को आने जाने में मनाही की गई है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेन चौक के आसपास की गलियों में लोग गुजर हैं, ट्रैफिक जाम हो रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here