Jalandhar: गुरु अमरदास चौक की तरफ जाने वाले Alert! लगा लंबा जाम

Edited By Kamini,Updated: 14 Feb, 2026 03:39 PM

long traffic jam at guru amardas chowk

अगर आप भी गुरु अमरदास चौक की तरफ जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

जालंधर (जसप्रीत): अगर आप भी गुरु अमरदास चौक की तरफ जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, शहर के गुरु अमरदास चौक में  भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की लंबी लाइनें देखी गईं।

PunjabKesari

पूरा इलाका जाम में फंसा हुआ है। इस दौरान आम लोगों द्वारा ट्रैफिक को निकाला जा रहा है, ताकि जाम खुल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। फिलहाल स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!