Jalandhar : DAV फ्लाईओवर पर अचानक पलटी ट्रॉली… मिनटों में लगा लंबा जाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Feb, 2026 05:37 PM

jalandhar a trolley suddenly overturned on the dav flyover

जालंधर के डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर के व्यस्त डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रबड़ से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

जालंधर (पंकज, कुंदन) :  जालंधर के डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर के व्यस्त डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रबड़ से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार सुतंलन बिगड़ने के कारण उक्त ट्राली सड़क के बीचों बीच पलटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रबड़ का सामान लेकर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही  पूरे रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!