कोठी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश :  पार्षद सहित 14 लड़कियां व 7 युवक काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Apr, 2026 11:17 PM

14 girls and 7 youths including councilor arrested

मैहना पुलिस ने अमृतसर रोड पर स्थित एक किराए पर ली गई कोठी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर कोठी के मालिक बताए जा रहे पार्षद सहित 7 युवकों तथा 14 लड़कियों को हिरासत में लिया जिसमें एक-दो लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं।

मोगा (आजाद,गोपी राऊके) : मैहना पुलिस ने अमृतसर रोड पर स्थित एक किराए पर ली गई कोठी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर कोठी के मालिक बताए जा रहे पार्षद सहित 7 युवकों तथा 14 लड़कियों को हिरासत में लिया जिसमें एक-दो लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं।

डी.एस.पी. धर्मकोट जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि थाना मैहना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह को जानकारी मिली थी कि मोगा-अमृतसर रोड पर डैमोजोन होटल जो कोठी में बना हुआ था और जिसका मालिक पार्षद जगजीत सिंह बताया जा रहा है, जिसका संचालन लखविन्द्र सिंह तथा बलविन्द्र सिंह निवासी रामूवाला कलां कर रहे थे। जैसे ही थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह को देह व्यापार का धंधा होने का पता चला, तो उन्होंने छापामारी की और वहां से 14 लड़कियां तथा 7 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी का मैडीकल चैकअप करवाया जाएगा और लड़कियों को नारी निकेतन भेजा जाएगा। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि कोठी में 3 माह से देह व्यापार का धंधा चलता आ रहा था, की जानकारी मिली थी। काबू की गई लड़कियों में जालंधर तथा लुधियाना की लड़कियां भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!