Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2026 02:57 PM

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जिला ...
अमृतसर/गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर ने केन्द्रिय ऐजैंंसियों व जिला पुलिस अमृतसर की मदद से एक जॉइंट ऑपरेशन में आई.एस.आई.स्पॉन्सर्ड बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के एक टेररिस्ट मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की। इस ऑपरेशन में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मॉड्यूल विदेश में बैठे एक हैंडलर के दिशा निर्देश पर काम कर रहा था।
ये सब हुआ बरामद
पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन में 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर, पी.टी.टी. टाइमर (कोडर, डिकोडर और 9 वी बैटरी के साथ),आई.ई.डी.मटीरियल (एक किलो हाई एक्सप्लोसिव) और केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म वाला एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी बरामद किया गया है। इस रिकवरी से यह साबित होता है कि आरोपी ईलाके में शांति भंग करने के लक्ष्य से बड़े हमलों की तैयारी कर रहे थे।
आतंकी गतिविधियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
गुरदासपुर के कलानौर पुलिस स्टेशन में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। पुलिस विदेशी हैंडलर और लोकल सपोर्ट नेटवर्क सहित सभी लिंक की पहचान करने के लिए उच्च स्तर पर जांच कर रही है।