पंजाब में ASP और DSP स्तर के 19 अधिकारियों के तबादले, नई जगहों पर किया तैनात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 May, 2026 11:35 PM

major transfers in the punjab police asp and dsp level officers transferred

पंजाब पुलिस ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 ASP और DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।  सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर जॉइन करने और चार्ज संभालने व छोड़ने की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के...

पंजाब डैस्क : पंजाब पुलिस ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 ASP और DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।  सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर जॉइन करने और चार्ज संभालने व छोड़ने की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें IPS अधिकारी अनुभव जैन को ASP SD East अमृतसर से ASP SD Industrial Area-B लुधियाना लगाया गया है। वहीं रविंदर सिंह को ACP PBI Economic Offence & Cyber Crime जालंधर से ACP SD East अमृतसर भेजा गया है। सतविंदर सिंह को ACP SD Industrial Area-B लुधियाना से DSP SD महल कलां (बरनाला) और जसपाल सिंह को DSP SD महल कलां से DSP SD मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) नियुक्त किया गया है।

सुखपाल सिंह को DSP SD टांडा से DSP SD बाबा बकाला (अमृतसर ग्रामीण) और अरुण शर्मा को DSP SD बाबा बकाला व अतिरिक्त चार्ज ANTF-1 Border Range अमृतसर से DSP ANTF-1 Border Range अमृतसर लगाया गया है।

संजीव सिंगला को DSP PBI Crime Against Women & Children संगरूर से DSP SD City-1 पटियाला और सतनाम सिंह को DSP SD City-1 पटियाला से DSP SD भवानीगढ़ (संगरूर) ट्रांसफर किया गया है।

राहुल कौशल को DSP PBI NDPS-cum-Narcotics मोगा तथा जसबिंदर सिंह को DSP PBI NDPS-cum-Narcotics फतेहगढ़ साहिब से DSP SD बाघापुराना (मोगा) लगाया गया है।

मनमोहन शर्मा को DSP SD मलोट से स्थानांतरित कर DSP Headquarters मोगा लगाया गया है। वहीं दविंदर सिंह को DSP Detective कपूरथला से DSP SD टांडा (होशियारपुर) भेजा गया है।

मनोज कुमार को DSP PBI Crime Against Women & Children बटाला से DSP SD श्री हरगोबिंदपुर (बटाला) और हरिश बहल को DSP SD श्री हरगोबिंदपुर से DSP Detective गुरदासपुर लगाया गया है।

कुलभूषण को DSP Headquarters रोपड़ से DSP SD City होशियारपुर और देव दत्त को DSP SD City होशियारपुर से पंजाब इंटेलिजेंस विंग भेजा गया है।

दलवीर सिंह को DSP SD बाघापुराना से DSP SD Rural संगरूर और सुखदेव सिंह को DSP SD Rural संगरूर से DSP SD बनूड़ (पटियाला) भेजा गया है।

गुरिपाल सिंह, जिनका पहले तबादला ACP SD Civil Lines लुधियाना से DSP SD बनूड़ किया गया था, अब उन्हें ACP Licensing & Security लुधियाना नियुक्त किया गया है।

सुशील कुमार को DSP 3rd IRB लुधियाना से DSP ANTF-2 Border Range अमृतसर लगाया गया है। वहीं अमरप्रीत सिंह को DSP PBI Homicide & Forensics रोपड़ से DSP Intelligence Wing पंजाब भेजा गया है।

गुरप्रीत सिंह, जिनका पहले तबादला DSP PBI NDPS-cum-Narcotics बठिंडा से DSP Intelligence Wing पंजाब किया गया था, अब उन्हें DSP PBI Crime Against Women & Children बठिंडा लगाया गया है।

गब्बर सिंह को DSP PBI NDPS-cum-Narcotics पटियाला से DSP Headquarters खन्ना और इंदरपाल चौहान को DSP Headquarters खन्ना से DSP SD अहमदगढ़ (मलेरकोटला) लगाया गया है।

सुखदेव सिंह को DSP SD अहमदगढ़ से DSP PBI NDPS-cum-Narcotics संगरूर भेजा गया है।

दलजीत सिंह को DSP PRTC जहानखेलां से DSP RTC PAP जालंधर और हरजीत सिंह को DSP RTC PAP जालंधर से DSP 27th Battalion PAP जालंधर भेजा गया है।

बलविंदर सिंह को DSP 27th Battalion PAP जालंधर से DSP PRTC जहानखेलां ट्रांसफर किया गया है।

प्रभजोत कौर DSP 13th Battalion PAP चंडीगढ़ के पद पर बनी रहेंगी और उन्हें अतिरिक्त रूप से ANTF पंजाब के साथ अटैच किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!