जालंधर में AAP में बगावत! 10 ब्लॉक प्रधानों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Oct, 2026 06:08 PM

rebellion within aap in jalandhar 10 block presidents resign

पंजाब में आम आदमी पार्टी को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि दीपक बाली को हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के फैसले से नाराज पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए हैं।

जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि दीपक बाली को हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के फैसले से नाराज पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार, हलके के 11 में से 10 ब्लॉक प्रधानों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी राजविंदर थियाड़ा के समर्थक बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों ने यह कदम राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में उठाया है। इस घटनाक्रम से हलके की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर कैंट हलके में संगठन की स्थिति और पार्टी नेतृत्व के फैसले को लेकर स्थानीय नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के सरपंचों, पार्षदों और पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मौजूद नेताओं ने राजविंदर थियाड़ा के प्रति समर्थन जताते हुए दीपक बाली को हलका इंचार्ज बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
 
इस सामूहिक इस्तीफे से जालंधर कैंट में राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व नाराज नेताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाता है और इस घटनाक्रम के बाद हलके में संगठन की स्थिति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!