जालंधर के पॉश इलाके में खस्ताहाल सड़क को लेकर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2026 10:04 PM

shopkeepers anger erupts over the dilapidated road

शहर के पॉश इलाके गुरु तेग बहादुर नगर में मॉडल टाउन श्मशानघाट को जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की बदतर स्थिति के विरोध में मार्केट एसोसिएशन ने यूथ अकाली दल के प्रधान गगनदीप सिंह गग्गी की अगुवाई में धरना लगाया...

जालंधर: शहर के पॉश इलाके गुरु तेग बहादुर नगर में मॉडल टाउन श्मशानघाट को जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की बदतर स्थिति के विरोध में मार्केट एसोसिएशन ने यूथ अकाली दल के प्रधान गगनदीप सिंह गग्गी की अगुवाई में धरना लगाया और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे संघर्ष तेज करने के साथ दुकानों की चाबियां सौंपने का ऐलान भी करेंगे।

दुकानदारों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन कोई भी नेता या संबंधित अधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। यहां से गुजरते समय कई वाहन चालक, बच्चे और बुजुर्ग भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

सड़क की हालत से कारोबार प्रभावित

दुकानदारों के मुताबिक, सड़क की खस्ताहालत का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। खराब रास्ते के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक आने से कतराते हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए लगाया गया नींव पत्थर भी करीब छह महीने पहले उखड़ चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।

35 कॉलोनियों के लोगों को होती है परेशानी

दुकानदारों ने कहा कि यह सड़क शहर की करीब 35 कॉलोनियों को जोड़ती है। ऐसे में इसकी खराब हालत के कारण दुकानदारों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज दीपक बाली से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनका कारोबार भी दोबारा सुचारू रूप से चल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर स्थायी धरना शुरू कर देंगे। साथ ही, दुकानों की चाबियां सौंपने का कदम उठाने की बात भी कही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!