पंजाब में अगले हफ्ते छुट्टियों की बहार! 26, 27 और 29 अक्टूबर को क्या-क्या रहेगा बंद, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2026 06:07 PM

punjab holidays a spate of holidays in punjab next week

पंजाब में अगले सप्ताह त्योहारों के चलते सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के कामकाज पर असर पड़ सकता है। 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी, जबकि 27 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के चलते...

पंजाब: पंजाब में अगले सप्ताह त्योहारों के चलते सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के कामकाज पर असर पड़ सकता है। 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी, जबकि 27 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के चलते अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 29 अक्टूबर को करवा चौथ है, जिस पर महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को विशेष सुविधा मिलने की बात कही गई है।
 
जानकारी अनुसार सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी कामकाज के लिए कार्यालय जाने वाले लोगों को अपनी योजना पहले से बनानी होगी।
 
मंगलवार, 27 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर जिले में स्थानीय छुट्टी रहेगी। इस दिन जिले के सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहने की जानकारी दी गई है। यह अवकाश पंजाब के अन्य जिलों में लागू नहीं होगा। प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
 
वहीं गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। पंजाब में महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को व्रत रखने के लिए विशेष सुविधा दी जाती है। हालांकि, इस दिन पूरे राज्य में अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी घोषित नहीं है। ऐसे में 26 और 27 अक्टूबर को लगातार दो दिन छुट्टियों का लाभ मिलेगा, लेकिन 27 अक्टूबर का अवकाश केवल अमृतसर जिले तक सीमित है। वहीं, करवा चौथ पर स्कूलों और कार्यालयों के बंद रहने को लेकर आधिकारिक निर्देशों की पुष्टि करना जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!