Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2026 11:41 AM

अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार देर रात एक्टिवा साइड करने को
अमृतसर: अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार देर रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद में 27 वर्षीय युवक अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी मार्केटिंग कंपनी में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने अमित को उसके घर के बाहर ही घेर लिया और उस पर कुल 6 गोलियां चलाईं। इनमें से 2 गोलियां सिर, 1 कमर और 1 पैर में लगी। गोली लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता का दावा है कि अमित की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। आरोपियों में 3 सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।