Amritsar और Ludhiana के बाद अब Patiala से दिल दहलाने वाली खबर, युवक को Kidnap कर उतारा मौत के घाट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2026 04:27 PM

patiala young man murder in sangrur

जानकारी के अनुसार नवाब मोटरसाइकिल से सफर कर रहा था।

पंजाब डेस्क : पंजाब के पटियाला से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पहले युवक का अपहरण किया गया और बाद में संगरूर में उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे राज्य में दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नवाब खान (27) निवासी गांव डकाला, पटियाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नवाब मोटरसाइकिल से सफर कर रहा था। इस दौरान एक काले रंग की गाड़ी ने पटियाला-संगरूर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरे आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और उसे जबरन गाड़ी में बिठा कर ले गए। उक्त घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो तो टीम संगरूर के भवानीगढ़ में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने भवानीगढ़ के काला झाड़ के पास से नवाब का शव बरामद किया। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसके शरीर पर तेजधार हथियार के घाव थे। फिलहाल हत्या के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत रंजिश के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धो की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!