पंजाब का एक और जवान शहीद, परिवार में दुख की लहर

Edited By Kamini,Updated: 22 Oct, 2026 02:03 PM

soldier from punjab martyred

पंजाब के एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है।

खमाणों (जगजीत सिंह जटाना): पंजाब के एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मंसूरपुर के रहने वाले आर्मी के एक जवान, जो इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर काम कर रहे थे, की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

मृतक कांस्टेबल बलजिंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह निवासी गांव मंसूरपुर ने बताया कि उनका बेटा 2011 में इंडियन आर्मी की 66 बंगाल इंजीनियर रेजिमेंट में भर्ती हुआ था और 20 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे अटैक आने से उसकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की खबर गांव और इलाके में पहुंची, गांव में दुख की लहर दौड़ गई। आर्मी के जवान बलजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!