पंजाब में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, नाके पर खड़ी पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2026 05:59 PM

encounter between police and criminals in punjab

तरनतारन में फतेहाबाद नहर के किनारे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया, जबकि गोली लगने से दूसरा आरोपी घायल हो गया।

तरनतारन (रमन): तरनतारन में फतेहाबाद नहर के किनारे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया, जबकि गोली लगने से दूसरा आरोपी घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में विशेष नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो संदिग्ध आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने गोलीबारी जारी रखी। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली एक आरोपी की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी की पहचान गांव ख्वासपुर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले से जुड़ा हुआ है। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने एक इमिग्रेशन सेंटर और एक घर समेत तीन स्थानों पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!