Tiger Shroff फायरिंग केस से जुड़ी बड़ी खबर, सामने आया पंजाब कनेक्शन!

Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 01:46 PM

punjab connection in the tiger shroff firing case

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तार पंजाब से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तार पंजाब से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 2 महिलाओं व 2 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) निवासी सोनीपत के रूप में हुई है।  फायरिंग की घटना की जांच कर रही CBI को हथियारों की सप्लाई के बारे में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार "डेड लेटर बॉक्स" तकनीक का इस्तेमाल करके पंजाब के जिला अमृतसर से पहुंचाए गए थे, जिनमें पिस्टल और 20 कारतूस शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, आरोपी कुणाल और सुमित ने हथियारों का इंतजाम लॉरेंस गैंग के मैंबर अनिल पंडित के निर्देशों पर ही किया था। अमृतसर से हथियार आने के बाद इन्हे राधा और बबीता ने जरिए ही शूटरों तक पहुंचाया गया था। गौरतलब है कि, तीनों शूटरों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें सोनीपत (हरियाणा) के रेहान, बिहार का रितिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस शूटर रेहान के 2 दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, 'डेड लेटर बॉक्स' एक सीक्रेट, पहले से तय जगह होती है, जहां एक आदमी दूसरे के लिए चीजे छोड़ जाता है। इसके जरिए, सामान भेजने वाला और पाने वाला सीधे आमने-सामने नहीं मिलते। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुणाल और सुमित करीब दो हफ़्ते पहले अनिल पंडित नाम के एक आदमी के कहने पर अमृतसर गए थे। अनिल पंडित ने खुद उन्हें एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए लोकेशन के बारे में बताया था, हालांकि आरोपियों को यह नहीं पता था कि वहां हथियार किसने रखे थे। सूत्रों से पता चला है कि अनिल पंडित ने इस काम के लिए करीब 70 से 80 हजार दिए थे। इसमें से 10 से 12 हजार रुपये बबीता और राधा नाम की दो औरतों को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!