गुरदासपुर के बाद संगरूर पहुंचे अमित शाह,  गुलजार सिंह के परिवार से घर जाकर की मुलाकात

Edited By Kamini,Updated: 20 Oct, 2026 03:53 PM

amit shah arrives in sangrur

केंद्रीय गृह मंत्री आज पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वे ड्रग्स की वजह से जान गंवाने वालों के परिवारों से मिल रहे हैं।

संगरूर : केंद्रीय गृह मंत्री आज पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वे ड्रग्स की वजह से जान गंवाने वालों के परिवारों से मिल रहे हैं। इसी सिलसिले में गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव में बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद वह वे संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले महीने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से उनके घर पर मुलाकात की।

PunjabKesari

गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर से दिड़बा मंडी की अनाज मंडी पहुंचे और वहां से कार से गांव तूर बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुलजार सिंह के भाई, पत्नी और 2 बेटों से मुलाकात की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि  अमित शाह 20 मिनट तक एक-एक बात वह पूछकर गए हैं। अमित शाह ने गुलजार के परिवार को कहा कि 2-3 महीने में इंसाफ मिलेगा और इंसाफ दिलाने के बाद भोग पर आएंगे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अमित शाह के जालंधर दौरे के दौरान भी गुलजार सिंह के परिवार ने उनसे मुलाकात की थी और एक ज्ञापन भी दिया था। गौरतलब है कि गुलजार सिंह ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी और इससे पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि ड्रग्स के खिलाफ बोलने पर उन्हें बहुत परेशान किया गया, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद गुलजार सिंह की अस्थियां घर पर ही रखी हैं और अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। इसके बाद गृह मंत्री मानसा जाएंगे और वहां परविंदर सिंह झोटे के परिवार से भी मिलेंगे, जिन्होंने वहां ड्रग्स के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!