Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Oct, 2026 08:46 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले गुरु घर में नतमस्तक हुए और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी...
अमृतसर: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले गुरु घर में नतमस्तक हुए और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी सुना।
भावुक हुई एक्ट्रैस सारा अली खान
इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं। लेकिन नियमों के मुताबिक वह ऐसा करने में असफल दिखी।
सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इस बारे जानकारी सारा अली खान ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझा कर दी। दशहरे के मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बने रहने की कामना की। वहीं आयुष्मान खुराना ने बताया कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर बार आकर उन्हें सुकून मिलता है। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों कलाकारों का गुरु घर पहुंचना चर्चा में है।

