पंजाब में बड़ी वारदात : जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Oct, 2026 09:10 PM

violent clash in this area of punjab 55 year old man murdered

गुरदासपुर के थाना कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आते गांव संगतूवाल में जमीन की मेड़ को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी रूप ले गया। इस दौरान काहियों (कृषि औजारों) से किए गए हमले में 55 वर्षीय पलविंदर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव...

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया) : गुरदासपुर के थाना कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आते गांव संगतूवाल में जमीन की मेड़ को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी रूप ले गया। इस दौरान काहियों (कृषि औजारों) से किए गए हमले में 55 वर्षीय पलविंदर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक पलविंदर सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि खेतों में हुए विवाद के दौरान पलविंदर सिंह पर काहियों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिवार के सदस्य घायल पलविंदर सिंह को इलाज के लिए पहले ध्यानपुर और फिर बटाला के अस्पताल लेकर गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!