बटाला में वारदात: नेशनल हाईवे पर युवक की ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2026 11:11 AM

batala incidence

बटाला के नेशनल हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई।

बटाला (गुरप्रीत): बटाला के नेशनल हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांधी कैंप निवासी सन्नी के रूप में हुई है। मृतक की मां ने उसके दोस्त पर ही हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सन्नी का दोस्त उसे घर से अपने साथ लेकर गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी मां कमलेश ने अपने दामाद को बुलाकर बाईपास की तरफ उसकी तलाश करने के लिए कहा। इसी दौरान सन्नी के दोस्त ने फोन कर बताया कि किसी ने सन्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलने पर वह पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल पर गया। वहां सन्नी खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

दूसरी ओर, थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि सन्नी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर गांव ऐमा की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर पांच युवक खड़े थे, जिनमें से एक ने गोली चला दी, जो सन्नी को लग गई। गोली लगने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए और पैदल कुछ दूर तक गए, जहां सन्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!