Gurdaspur में चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, दिया वारदात को अंजाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2026 05:13 PM

gurdaspur theft news

जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रमन मोहन और मंदिर के पुजारी कुल भूषण शर्मा ने बताया कि सुबह जब मंदिर का दरवाजा खोला गया...

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): सीमावर्ती शहर दोरांगला में रामेत्र महाजन बारादरी वाले मंदिर बाबा प्रागण नाथ जी दरबार में चोरों ने बाथरूम के अंदर लगे करीब 25 पानी के नल चुरा लिए।

जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रमन मोहन और मंदिर के पुजारी कुल भूषण शर्मा ने बताया कि सुबह जब मंदिर का दरवाजा खोला गया तो मंदिर के अंदर कमरों के बाथरूम में करीब 25 नल लगे हुए थे, जो उस समय वहां नहीं थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस मामले की जांच कर इस हरकत को अंजाम देने वाले चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब चोर मंदिर में जाकर चोरी करने से भी नहीं कतरा रहे हैं और दिनदहाड़े घुसकर मंदिर के बाथरूम के अंदर लगे करीब 25 नल ऐसे उठा ले गए जैसे वहां नल कभी लगे ही नहीं थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!