Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2026 11:19 PM

अमृतसर में 2 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर को धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर शराब के ठेके बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर नगर...
अमृतसर (नीरज): अमृतसर में 2 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर को धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर शराब के ठेके बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर नगर कीर्तन के मार्ग में पड़ने वाले शराब के ठेके और दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा 26 और 27 अक्तूबर को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास 500 मीटर के दायरे में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
यह आदेश सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के अलावा अंडे और मीट (मांस) की दुकानों पर भी लागू होंगे। जिला मैजिस्ट्रेट ने यह फैसला श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर और विभिन्न संगठनों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के मद्देनजर लिया है।