पंजाब के इस जिले में 24 अक्टूबर को Half Day Holiday! जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Oct, 2026 05:59 PM

half day holiday on october 24 in this district of punjab

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में डिप्टी...

जालंधर: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आदेश जारी किए हैं।
 
प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI में छुट्टी रहेगी।
 
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर जालंधर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!