OSD राजबीर घुम्मन से CBI दफ्तर में 4 घंटे पूछताछ, जांच एजैंसी ने दोबारा किया तलब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Oct, 2026 09:09 PM

osd rajbir ghumman questioned for 4 hours at cbi office

राजबीर घुम्मन सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश हुए। इस दौरान उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। घुम्मन के मुताबिक, CBI ने उनसे 40 से 50 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए। अब उन्हें 22 अक्टूबर को दोबारा पूछताछ...

पंजाब डेस्क: राजबीर घुम्मन सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश हुए। इस दौरान उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। घुम्मन के मुताबिक, CBI ने उनसे 40 से 50 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए। अब उन्हें 22 अक्टूबर को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

राजबीर घुम्मन के अनुसार, पूछताछ दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चली। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच अधिकारियों को बताया है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाती है, तो उनके खिलाफ कुछ सामने नहीं आएगा और उन्हें जल्द ही क्लीन चिट मिल जाएगी।

नितिन गोहिल के मोबाइल चैट पर भी दी प्रतिक्रिया

नितिन गोहिल के मोबाइल फोन में मिली मैसेजिंग चैट को लेकर पूछे गए सवाल पर घुम्मन ने कहा कि ये अधिकारियों के तबादलों से संबंधित सामान्य संदेश थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। हालांकि, मामले में CBI की ओर से पूछताछ और जांच के निष्कर्षों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब 22 अक्टूबर को होने वाली पूछताछ में जांच से जुड़े किन पहलुओं पर सवाल किए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!